भाजपा सरकार में योग को मिला बढ़ावा, आज 177 देशों ने अपनाया : वित्त मंत्री चौधरी

0
IMG-20250620-WA0112

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस ली। वित्त मंत्री ने बताया कि आज का विषय योग दिवस का है। मोदी जी की सरकार जब से बनी है तब से योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरी दुनिया में इसे स्वीकार किया है। आज पूरे देश के लोग जीवन शैली के रूप में अपना रहे है। महर्षि योगी ने योग के साइंटिफिक तरीके से परिभाषित किया है। प्रधान मंत्री मोदी जी विकास और विरासत की बात करते है। भाजपा सरकार में भारत को संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा है। योग के 177 देशों ने अपनाया है। वित्त मंत्री ने कहा, योग हमारे मन, शरीर को शांत करता है। योग और नेचुरोपैथी से बीमारी ठीक होती है। योग को अपनाना बहुत जरूरी है। भाजपा योग के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। योग संगम कल होगा। दस स्थानों पर योग महोत्सव होगा। युवाओं को योग से जोड़ने विभिन्न कार्यक्रम होगा। ढाई करोड़ लोग भारत में योग को नियमित रूप से कर रहे है। प्रदेश महा मंत्री संजय श्रीवास्तव ने 21 जून को होने वाले योग दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *