छत्तीसगढ़ में 12 नक्सलियों का आत्म समर्पण
शाह के दौरे से पहले 12 नक्सलियों का आत्म समर्पण
रायपुर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौर के पहले साय सरकार के सामने नक्सलियों के आत्म समर्पण किया है। बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नक्सल आपरेशन की समीक्षा करेंगे।
जानकारी के अनुसार तेलंगाना के कोठागुडेम में 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डीवीसीएम, 4 एसीएम, 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिय सदस्य, 2 RPC सदस्य शामिल हैं।सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष सरेंडर किया है. बता दें कि अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके है।
