हिस्ट्री शीटर के आफिस पर चला निगम का बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण
रायपुर.
नगर निगम रायपुर की टीम ने पुलिस प्रशासन की मदद से हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के आलीशान मकान पर आफिस पर बुलडोजर चलाया। निगम की टीम ने हिस्ट्री शीटर तोमर बंधुओं के किले को ढहाने की शुरुआत सुबह की थी। निगम अमला भाठागांव स्थित तोमर बंधुओ के ऑफिस को भी जमींदोज करेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार तोमर बंधुओं ने निगम की बिना अनुमति और नक्शे के विपरीत और अनाधिकृत रूप से आफिस का निर्माण किया है। अवैध निर्माण को ढहाने के पहले निगम प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में निर्माण ढहाया गया।
आपराधिक मामले हैं दर्ज
बता दें कि तेलीबांधा ओर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जब से इन पर अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।ये दोनों पिछले दो महीने से फरार चल रहे है। तोमर बंधुओं के नाम रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर है। कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित किया है। दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर रायपुर पुलिस ने इनाम रखा है।
तेलीबांधा ओर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जब से इन पर अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
ये दोनों पिछले दो महीने से फरार चल रहे है।
रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर।
कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित किया है।
दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयो पर रायपुर पुलिस ने इनाम रखा है।
