जलभराव की समस्या का जायजा लिया पार्षद ने,रहवासियों ने बताईं समस्याएं
रायपुर.
लगातार हुई बारिश से जोन 4 के पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57 अंतर्गत राजेन्द्र नगर बस्ती में जलभराव की समस्या आई थी। जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा था। जलभराव की समस्या को जनाने और उसे सुलझाने के लिए वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने रविवार को सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के रहवासी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान पार्षद अमर गिदवानी ने क्षेत्र के लोगों को नागरिकों को गन्दे पानी की सुगम निकास व्यवस्था क्षेत्र में देने नाला, नाला व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार बनवाने पहल और कार्यवाही शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
