खेलों को उधोगों से जोड़ा जाएगा, ओलंपिक के क्वालीफाई खिलाड़ियों को मिलेगी सम्मान राशि
सीओए के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा
रायपुर.
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) की कार्यकारिणी बैठक 27 जुलाई को इनडोर स्टेडियम में स्थिति कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओए के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। उन्होंने बैठक में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उधोगों से जोड़ो जाएगा। इससे खेलों को आर्थिक मदद मिल सकेगी और आयोजनों को बढ़ावा देने में मदद होगी। साथ ही ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियो को भी अब सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा अगले महीने खेल दिवस पर की जाएगी। वही उत्कर्ष खिलाड़ियों की घोषणा भी खेल दिवस पर की जाएगी। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, उपाध्यक्ष विजय बघेल सांसद उपस्थिति रहे। बैठक में सी ओए के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यालय को किया उद्घाटन
सीओ ए के अध्यक्ष के कार्यालय का भ्रमण किया एवं उन्होंने अपने कक्ष का उद्घाटन किया उसके पश्चात अपने कक्ष में उन्होंने विजिटर बुक पर एक संदेश छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के साथ-साथ राज्य के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों के लिए लिखा। फिर डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया महासचिव के द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से एजेंडा अनुसार बैठक प्रारंभ की गई
1. सचिवीय प्रतिवेदन।
सचिवीय प्रतिवेदन डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया ने सदन में प्रस्तुत किया गया, जिसमें विगत वर्ष राज्य के खिलाड़ियों के द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी गई इसके अलावा सभी पदाधिकारी की सहमति से मुख्यमंत्री एवं विशेष आमंत्रित खेल मंत्री के समक्ष निवेदन स्वरूप कुछ आग्रह किए गए।
(1) विगत कई वर्ष से उत्कृष्ठ खिलाड़ी कि घोषणा नहीं होने से राज्य के खिलाड़ी बेरोजगार है साथ ही राज्य से पलायन करने हेतु मजबुर है अतः उत्कृषट खिलाड़ियों की घोषणा जल्द से जल्द करने की आवश्यकता है।
(2) राज्य खेल संघो को उद्योग से सीएसआर मद से गोद लेना चाहीए जिससे राज्य में खेल का विकास और तेज गति से हो सकें।
(3) खेल एंव युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी खेलो का राज्य स्तरिय प्रतियोगिता प्रतिवर्ष करना चाहिए जिससे होनहार प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरिय प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य का नाम रोशन कर सकें।
(4) खेल विभाग से प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएषन को अनुदान मिलना चाहीए जिससे राज्य में ओलम्पिक खेलो का विस्तार सुचारू रूप से किया जा सके।
(5) साई का रिजनल सेन्टर जो अभी भोपाल में है वह रायपुर में किया जाना चाहीए जिससे राज्य के खिलाड़ियो को उच्च प्रषिक्षण प्राप्त कर राज्य को ज्यादा से ज्यादा पदक दिला सकें।
(6) राज्य में भी खेलों इंडिया युथ गेम का आयोजन किया जाना चाहीए।
उक्त सभी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री द्वारा सहमति प्रदान की एवं आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में खेलो का विकाश और गति प्रदान होगा ।
2. ऑडिट रिर्पोट वर्ष 2024-25, अनुमोदन।
ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2024 – 25 अनुमोदन के किए संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत किया गया
3. वार्षिक बजट 2025-26 कि प्रस्तुति एंव अनुमोदन।
संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक बजट 2025 – 26 की प्रस्तुति एवं अनुमोदन सदन में प्रस्तुत किया गया
4. वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति।
श्री संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा ऑडिटर का नाम सदन के समक्ष रखा।
दो तीरंदाजी अकादमी खुलेंगी
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा की पिछले 5 वर्ष की खाई को हमारी सरकार ने आते ही पाटने का काम किया है और खिलाड़ियों को जो सम्मान मिलना चाहिए वह हमारे द्वारा दिया जा रहा है। अति शीघ्र तीरंदाजी की दो अकादमी एक जशपुर में और दूसरी अकादमी रायपुर में एनटीपीसी द्वारा लगभग 20 करोड रुपए की राशि से बनाया जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि हम खिलाड़ियों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा 29 अगस्त खेल दिवस के पूर्व सूची जारी कर देंगे ।
