व्यापम की परीक्षा देने से वंचित किया, NSUI का विरोध
रायपुर।
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा पूरे प्रदेश में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें टाटीबंध स्थित आदर्श महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें व्यापम के अधिकारियों द्वारा बच्चों को परीक्षा से वंचित करने का कार्य किया गया। इसका विरोध करने एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे और इसका जमकर विरोध किया।
दरअसल बच्चों को 2 घंटे पहले आने का आदेश दिया गया था जो बच्चे 2 घंटे पहले से आ गए थे उनको भी कपड़ों के कलर शर्ट के कॉलर के नाम से परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। ऐसा ही स्थिति पूरे प्रदेश भर में रहा। कई सौ बच्चे परीक्षा में भाग नहीं ले पाए। उन्हें चप्पल जूते जैसे अलग-अलग कारण बताकर परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।।
राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश भर में व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक पद की भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई थी। हमें सुबह से ही अलग-अलग जगह से छात्रों के कॉल आ रहे थे कि हमें परीक्षा में बैठे नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर आज हमने टाटीबंध स्थित आदर्श महाविद्यालय जो की परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जब हम वहां पहुंचे तो देखा की बहुत से बच्चों को अलग-अलग कारण बताकर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा है बच्चे नियमित समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे थे पर उन्हें कपड़े के रंग,कॉलर एवं चप्पलों को देखकर भी परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विष्णु देव साय की सरकार लगातार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। परीक्षा आयोजित करने के बाद भी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दे रही है। यदि आने वाले समय में पुनः इस परीक्षा को नहीं लिया गया और जो बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह गए उन्हें फिर दोबारा मौका नहीं मिला तो NSUI प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
परीक्षा केंद्र में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा प्रदेश सचिव महताब हुसैन जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी जिला महासचिव रजक ठाकुर जिला महासचिव जोंटी गिल आदि उपस्थित थे।।
