मुख्यमंत्री और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अपशब्द,रनचिराई थाने में मामला दर्ज
मोखा.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया में अपशब्द पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार रनचिरई थाने में सकरौद निवासी वीर नारायण के खिलाफ धारा 296, 353 (1), 353 (बी), 353 (सी), 356 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार भाजपा शहर मंडल गुंडरदेही अध्यक्ष युवराज मारकण्डेय ने जानकारी दी कि वीर नारायण ने 28 जुलाई को सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री व भाजपा के संबंध में अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी की है। एक समाज पर भी टिप्पणी की है। जुर्म दर्ज करवाने मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रनचिरई थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
