निगम की ऐसी कार्रवाई शायद ही देखी होगी, इस अधिकारी की मौजदूगी में चला बुलडोजर

0
IMG-20250730-WA0234

राजधानी में अवैध कब्जा पर रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बोरिया खुर्द, संतोषी नगर में अवैध कब्जा कर बनाए गए 16 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया. वहीं 10 एकड़ के अवैध प्लॉटिंग को रोककर कब्जा मुक्त भी कराया. नगर निगम के दबंग इंजीनियर आभाष मिश्रा की मौजूदगी में निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण को धराशाई कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बिल्डर कृषि भूमि पर गुपचुप तरीके से मकान बनाकर बेचने के फिराक में था. इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की. इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है. वहीं टीम ने आठ एकड़ के एक प्लॉट पर अवैध प्लाटिंग करने पर भी कार्रवाई की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *