अग्निवीर वायुसेना भर्ती ऑनलाइन पंजीयन का आज अंतिम दिन
बालोद.
भारतीय अग्निवीर वायुसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष उम्मीदवारों अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई तक वायुसेना की वेबसाइट में जाकर पंजीयन करना होगा। जिसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
