जलविभाग के अध्यक्ष साहू ने इंजीनियरों से कहा,पाइप लाइन का लीकेज जल्दी सुधारें
निगम जल विभाग अध्यक्ष संतोष साहू ने ली इंजीनियरों की बैठक
रायपुर. नगर निगम के जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष साहू ने चार जोनों के पेयजल आपूर्ति के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ने विभाग के इंजीनियरों को लीकेज लाइन तत्काल सुधार कर लोगों को स्वच्छ पेयजल सप्लाई करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष संतोष साहू ने जोन 2, 4, 5, 6 जल विभाग के सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं सहित लाइनमेन कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा,बार-बार खराब हो रहे वाल्व और पाइप लाइन के संबंध में आवश्यक तकनीकि प्रस्ताव शीघ्र दिए जाए ताकि इसमें सुधार करवाकर व्यवस्था दुरूस्त की जा सके।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में जोन स्तर पर पावर पंपों और हैण्डपंपो का डिसइंफेक्शन करने को कहा, ताकि मानसून सीजन में लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सतत की जा सके।
अधिकारी लगातार करें मॉनिटरिंग
जलकार्य विभाग अध्यक्ष साहू ने नवपदस्थ उपअभियताओं की प्रशासनिक तौर पर ड्यूटी मॉनिटरिंग करवाने लगाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता जल को दिए। सभी लाईनमेनों को पाइप लाइनों का निरीक्षण और जांच मानसून के दौरान सतर्कता से करने निर्देशित किया है ताकि पाइप लाइन लीकेज का पता लग सके और उसे तत्काल सुधारा जा सके।
