17 दुकानदारों कों गंदगी फैलाना पड़ा महंगा,भरना पड़ा ई जुर्माना

0
nigam

रायपुर.

नगर निगम जोन दो के अंतर्गत 17 दुकानदारों को दुकानों के सामने गंदगी फैलाना महंगा पड़ गया। नगर निगम जोन दो की टीम ने सभी 17 दुकानदारों पर ई-जुर्माना लगाया। सभी से निगम ने 10900 रुपए वसूला गया। साथ ही सभी को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दुकानों के सामने गंदगी मिली तो इससे ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा दुकानों को सील भी की जा सकती है। इसलिए दुकानों के सामने बिल्कुल भी गंदगी न फैलाए और लोगों को भी स्वचछता को लेकर जागरुक करें। जोन 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर डॉक्टर आरके डोंगरे के मार्ग निर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति की कार्यवाही की।

सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती बनाई

टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे तत्काल जब्त की। इसके अलावा प्राप्त जनशिकायताें का स्थल पर त्वरित निदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *