अंतर राष्ट्रीय योग दिवस : देश के 150 जगहों पर योग सत्र का आयोजन, पीएम मोदी विशाखापत्तनम में हुए शामिल

0
IMG-20250621-WA0198

– छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने किया योग।

रायपुर।

आज 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें देश के 100 प्रमुख स्थलों और 50 सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी शामिल हैं। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में उपस्थित हैं, जहां उन्होंने एक विशाल समूह के साथ योगाभ्यास किया। यह दिन योग के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। छत्तीसगढ़ में मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में योग किया। उपमुख्य मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया योग। योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जगदलपुर में योग किया। उन्होंने कहा,योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के साथ ही हमें मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग विश्व पटल पर भारत की धरोहर के रूप में स्थापित हो चुका है। आइए, हम सभी योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें, यह हमें अनुशासन, एकाग्रता और संतुलन सिखाती है। किरण सिंहदेव ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता कर, योग के महत्व को आत्मसात किया।योगाभ्यास भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अमूल्य उपहार, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया : उपमुख्यमंत्री शर्माअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ की थीम पर कबीरधाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज डोम कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। उन्होंने योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि योगाभ्यास भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा देश संगठित रूप से योग कर रहा है, जिससे भारत की इस दिव्य परंपरा का गौरव और भी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *