वित्त मंत्री चौधरी ने अमेरिका में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से किया संवाद

0
op

रायपुर. वित्त मंत्री ओपी चौधरी इन दिनों अमेरिका शहर में प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मुलाकात कर उन्हें राज्य में चल रहे विकास कार्यों से अवगत करा रहे हैं और उनमें सक्रिय भागीदारी की अपील कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि विदेशों में बसे छत्तीसगढ़वासी भी अपने राज्य की प्रगति में सहभागी बनें और अपनी भूमिका निभाएं। इसी कड़ी में आज उन्होंने NRI कम्युनिटी के साथ संवाद किया।

मंत्री ओपी चौधरी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि शिकागो में NRI कम्युनिटी के साथ संवाद किया। अमेरिका और कनाडा के सैकड़ों किलोमीटर से लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ उदीयमान भारत की विस्तृत व्याख्या की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विशेष कार्यों की भी जानकारी दिया और सात समुंदर पार रह रहे सभी साथियों को इसका हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *