बालोद में होगा 108 कुंडी भव्य गायत्री यज्ञ
बालोद. गायत्री मंदिर के प्रांगण में रविवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। बैठक में आगामी 8 से 12 दिसंबर के के बीच होने वाले 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन की रूपरेखा को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाए और इसके लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन कर कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी जाए। इसके अलावा यज्ञ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। साथ ही अन्न घट, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है।
