कार्य में लापरवाही,सब इंजीनियर ऋतु श्रीवास्तव को करण बताओ नोटिस

0
notice

रायपुर.

नगर निगम जोन 3 के सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल द्वारा इंजीनियर को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल ने बताया कि जोन अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड कमांक 29 अंतर्गत गांधी नगर मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। अनुबंधित फर्म मेसर्स एटी कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा गया है। सीसी नाली की ढाल और बेस कार्य गुणवत्ता विहीन पाकर नोटिस जारी किया है। 3 दिन के भीतर उक्त नाली को तोड़कर निर्धारित मापदण्ड अनुसार पुन सीसी नाली को पूर्ण कर करने के निर्देश दिए है। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार निविदा निरस्त कर काली सूची में डालने की कड़ी कार्यवाही की चेतावनी फर्म को दी गई है। वहीं इस संबंध में नगर निगम जोन 3 उपअभियंता ऋतु श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस देकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने निर्देश जोन 3 कमिश्नर द्वारा दिया गया है। गुरू गोविंद सिंह वार्ड अंतर्गत गांधी नगर मुक्तिधाम के उन्नयन कार्य का निगम आयुक्त के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता सुशील गोडेस्टस एवं सहायक अभियंता नरेश साहू के साथ जोन 3 कमिश्नर ने स्थल निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य को निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि उपअभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण नहीं किया जाता और ठेकेदार उपअभियंता के नियंत्रण में नहीं है। इसे लेकर जोन कमिश्नर ने संबंधित उपअभियंता को कारण बताओ नोटिस देकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *