सड़क पर फैन्स से कुछ इस तरह मिले ‘सैयारा’ के हीरो, लोग बोले – नई जेनरेशन में ऐसे लड़के कहां हैं
मुंबई.
अहान पांडे, फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद रातों-रात स्टार बन गए हैं। फिल्म में उनके परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब सराहा है और रियल लाइफ में भी वे अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में, सड़क पर अपने फैन्स से मिलने के उनके अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
अहान पांडे वो स्टार किड्स हैं जो रातों-रात स्टार बन गए। अनीतपड्डा के साथ उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज़ के बाद से ही दुनिया में उनके फैन्स की बाढ़ सी आ गई है। जहां लोगों को उनका ऑनस्क्रीन लुक काफी पसंद आ रहा है, वहीं रियल लाइफ में भी अहान लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अहानसड़क पर अपने एक फैन से कुछ इस अंदाज में मिलते दिखे कि उनकी अब जमकर तारीफ हो रही है।
‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पब्लिक के बीच अहान और अनीत उनके पसंदीदा स्टार्स में से एक गिने जा रहे हैं। रियल लाइफ में अहान पांडे का कूल अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। इन दिनों ‘सैयारा’ के ये स्टार जहां तल रहे हैं, जश्न उनके पीछे है। एक मजेदार वीडियो इस वक्त सुर्खियों में है।
फैन का फोन लेकर सेल्फी देने की कोशिश
सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में अहान कार से कहीं जाते दिख रहे हैं और रास्ते में फैन्स से घिर जाते हैं। अहान कार का शीशा नीचे उतारकर उनसे बातें करते दिख रहे हैं और बाइक पर चल रहे फैन का फोन लेकर सेल्फी देने की कोशिश भी कर रहे हैं। वहीं चलती सड़क पर वो अपने फैन्स से जिस तरह मिल रहे हैं उसकी जमकर तारीफ हो रही है।
