राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सोनू सूद: “जल्द सब ठीक हो जाएगा, लेकिन जो हुआ बहुत गलत हुआ”

0
SonuSood


रायपुर।

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “जल्द सब ठीक हो जाएगा, लेकिन जो हुआ बहुत गलत हुआ है।”
दरअसल, पिछले दिनों सोनू सूद भिलाई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और श्रद्धालुओं का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर साधु-संतों से लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं तक में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर इसकी चर्चा जारी है।
सोनू सूद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इस विवाद को लेकर देशभर में बहस तेज है। अभिनेता ने मामले पर अधिक टिप्पणी करने से बचते हुए सिर्फ इतना कहा कि “जो हुआ वह गलत हुआ है और उम्मीद है कि जल्द सब ठीक हो जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *