नदी में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था चंद्रपुर

0
IMG_20260629_090140_392


सक्ती।

जिले के देवरीमठ गांव के रहने वाले 26 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र आशीष कुर्रे की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुर्रे पूर्व में नवोदय विद्यालय का छात्र रहा था और वर्तमान में पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियों में वह अपने घर देवरीमठ आया हुआ था।
रविवार को वह अपने नवोदय विद्यालय के पुराने दोस्तों के साथ चंद्रपुर घूमने गया था। घूमने के दौरान सभी नदी में नहाने उतरे। इसी बीच आशीष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद आशीष को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। होनहार छात्र की असमय मौत से गांव सहित नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र और परिचितों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *