नगरीय निकायों में बड़े फेरबदल की तैयारी, जुलाई में इंजीनियरों के तबादलों की सूची हो सकती है जारी

0
IMG-20251128-WA0237


रायपुर।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, नगरीय निकायों में पदस्थ बड़ी संख्या में इंजीनियरों के तबादलों की सूची मंत्रालय स्तर पर लगभग तैयार हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि यह सूची जुलाई में कभी भी जारी की जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, विभाग लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यों की समीक्षा के आधार पर तबादले करने की तैयारी में है। इस सूची में विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कार्यरत इंजीनियरों के नाम शामिल होने की चर्चा है।
गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने करीब दो दर्जन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले किए थे। इसके बाद से ही इंजीनियरों के तबादलों की अटकलें तेज हो गई थीं। अब सूत्रों का कहना है कि इंजीनियरों की सूची अंतिम चरण में है और जल्द ही आदेश जारी किए जा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, सीएमओ के तबादलों का सिलसिला भी अभी थमा नहीं है। जिन निकायों में अभी तक बदलाव नहीं हुआ है, वहां के सीएमओ की नई सूची भी तैयार की जा रही है और उसे भी जल्द जारी किए जाने की संभावना है।
यदि जुलाई में ये आदेश जारी होते हैं तो नगरीय निकायों के प्रशासनिक ढांचे में एक बार फिर व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। विभागीय स्तर पर इन संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी सूची की पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *