भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

0
IMG_20261112_135541_691


दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और 12 वर्षीय युवती शामिल


थान खम्हरिया।

कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बनियाश के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थान खम्हरिया तहसील मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम बनियाश के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और 12 वर्षीय युवती शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल थान खम्हरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाने की प्रक्रिया की जा रही है।
एक ही हादसे में चार लोगों की मौत से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *