लोक तंत्र रक्षक संघ करेगा उद्यमिता एवं कौशल विकास की स्थापना
रायपुर.
लोक तंत्र रक्षक संघ ने एक रुपेरखा तैयार की है। जिसका नाम युवा संकल्प है। संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि युवा संकल्प के अंतर्गत एक स्थाई उद्यमिता एवं कौशल की स्थापना की जाएगी। जिसका उद्देश्य मीसा बंदियो को सशक्त बनाना है। इसके अंतर्गत कम्प्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलाना। इसके अलावा उद्यमिता प्रोत्साहन प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना। मानसिक सशक्तिकरण के तहत आत्मविश्वास, नेतृत्व विकास और समाज से जुड़ाव की गतिविधियां संचालित करना शामिल हैं। उपासने ने बताया कि राेजगार के अवसर भी दिलाना शामिल हैं। प्रशिक्षुओं को सरकारी योजनाओं, बैंकों एवं निजी क्षेत्र से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इस केंद्र का संचालन लोकतंत्र रक्ष संघ द्वारा किया जाएगा। जिसमें सिद्धार्थ सुबोध पांडे, तकनीकी सलाहकार के रूप में सहयोग करेंगे।
