अगर राहुल गांधी की महाराष्ट्र चुनाव की शिकायत में दम होता, तो चुनाव आयोग उस पर कार्रवाई करता : मुख्यमंत्री साय
raipur.
मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि अगर राहुल गांधी की शिकायत में दम होता तो चुनाव आयोग उस पर कार्रवाई करता। अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे, बैठक लेंगे एवं नियद नेल्ला नार क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
