साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, कल शाम चार बजे हो सकता है शपथ ग्रहण

0
IMG-20250805-WA0252

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार के तीन नए मंत्री कल शाम 4 बजे शपथ ले सकते हैं।

राज्यपाल रमेन डेका राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह कराएंगे। माना जा रहा है कि जिन क्षेत्रों को अभी तक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। इससे साय सरकार का संतुलन और मजबूत होगा।

सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म होने वाली हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट के सभी मंत्री, वरिष्ठ नेता और गणमान्यजन मौजूद रहेंगे।

इस विस्तार के बाद सरकार का दायरा बढ़ेगा और नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिलने के साथ प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण भी बन सकते हैं।

👉 कल शाम 4 बजे राजभवन में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *