भाजपा कार्यालय में दिनभर रही चहल-पहल, महिला मोर्चा व प्रवक्ताओं की बैठक सम्पन्न
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज दिनभर हलचल और चहल-पहल का माहौल देखने को मिला। महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक के साथ ही पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। संगठन महामंत्री पवन साय ने इन बैठकों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में महिला मोर्चा की भूमिका, संगठन की सक्रियता और आगामी अभियानों पर चर्चा हुई। वहीं प्रवक्ताओं की बैठक में मीडिया प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर रणनीति तय की गई।
इसी दौरान पार्टी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाएँ गर्म रही। नए मंत्री के नाम को लेकर कयासबाज़ी जारी है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में संगठन और सरकार दोनों स्तर पर बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं
