मंत्रिमंडल विस्तार : अब 20 अगस्त को हो सकता है शपथ ग्रहण

0
IMG-20250817-WA0268

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर अब धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। पहले जहां 18 अगस्त को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की चर्चा जोरों पर थी, वहीं अब यह संभावना जताई जा रही है कि नए मंत्री 20 अगस्त को शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संगठन के बीच लंबी चर्चा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। बीजेपी हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही राज्यपाल के समक्ष शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

राजनीतिक हलकों में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही संगठन और सरकार के बीच तालमेल को मज़बूत करने वाले चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से सियासी हलचल तेज रही है। बीजेपी दफ्तर में लगातार बैठकें और नेताओं का रायपुर दौरा यह संकेत दे रहा है कि अब इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली हैं।

👉 अब सभी की निगाहें 20 अगस्त पर टिकी हैं, जब छत्तीसगढ़ को नए मंत्री मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *