तोमर बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कोर्ट ने दी संपत्ति कुर्की की मंजूरी
रायपुर।
सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रायपुर पुलिस की याचिका पर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए उनकी चार संपत्तियों की कुर्की की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने इस संबंध में रायपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है।
बताया जा रहा है कि फरार चल रहे तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस ने उद्घोषणा की कार्यवाही भी की है। कोर्ट ने उनकी पेशी के लिए अंतिम तारीख कल तय की है। अगर कल भी तोमर बंधु कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तोमर बंधुओं पर सूदखोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से ये फरार चल रहे हैं। लगातार दबाव बनाने के बाद अब कोर्ट की सख्ती से कार्रवाई की दिशा साफ हो गई है।
👉 मतलब साफ है, अगर कल तोमर बंधु अदालत में उपस्थित नहीं हुए तो रायपुर में उनकी करोड़ों की संपत्ति कुर्क हो जाएगी।
