लापरवाही और अनियमितता पर आबकारी विभाग ने 1 करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना

0

लापरवाही और अनियमितता पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। आबकारी विभाग ने मैनपॉवर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सात एजेंसियों पर जुर्माना ठोका है। विभागीय निरीक्षण में पाई गई लापरवाही और अनियमितताओं के आधार पर अलग-अलग कंपनियों से वसूली की जाएगी।

👉 जुर्माना राशि इस प्रकार है:

बीआईएस लिमिटेड, रायपुर – ₹1,55,65,480 (एक करोड़ पचपन लाख से अधिक)

रक्षक सिक्योरिटी, दंतेवाड़ा – ₹1,00,000

एसआईएस लिमिटेड, बलोदाबाजार – ₹4,50,000

कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बालोद – ₹50,000

विभाग ने साफ किया है कि नियम विरुद्ध गतिविधियों और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *