रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ : कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, नए चेहरों को मिलेगा मौका

0
IMG-20250819-WA0072(1)

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद कल यानी 20 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राजभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निम्न नामों पर मुहर लग चुकी है—

दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव

आरंग से गुरु खुशवंत साहेब

अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल

इन तीनों नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शपथग्रहण समारोह के लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस विस्तार से क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी। खासकर दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज थीं, लेकिन अंतिम क्षण में तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब 20 अगस्त को सुबह से ही राजधानी रायपुर में हलचल बढ़ेगी और दोपहर तक नए मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

लोगों में उत्सुकता:
प्रदेशभर में कार्यकर्ता और आम जनता उत्सुकता से इस पल का इंतजार कर रहे हैं। खासकर जिन क्षेत्रों से नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल रही है, वहां खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *