बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़ा

0
IMG-20250817-WA0268

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के साथ अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते में हुई इस वृद्धि से वेतन और पेंशन में सीधी बढ़ोतरी होगी, जिससे कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उनका कहना है कि केंद्र के समान डीए मिलने से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

इस फैसले को प्रदेश के कर्मचारी वर्ग के लिए त्योहारी सीजन से पहले एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *