छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का फेरबदल, नए दायित्वों के साथ मंत्रियों की सूची जारी

0
IMG-20250819-WA0072(1)

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों के पुनर्विन्यास के बाद मंत्रियों को नए दायित्व सौंप दिए हैं। सामान्य प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग तक कई विभागों का बंटवारा किया गया है। शासन ने इसकी आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

👉 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत तथा ऐसे अन्य विभाग रहेंगे, जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं।

👉 उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

👉 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रभार सौंपा गया है।

👉 साय विचार नेताम को आदिवासी जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी विभाग दिया गया है।

👉 दयालदास बघेल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

👉 केदार कश्यप को वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है।

👉 लखनलाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी कर और श्रम विभाग का प्रभार मिला है।

👉 श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन का दायित्व दिया गया है।

👉 ओ.पी. चौधरी को वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

👉 लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है।

👉 टंकाराम वर्मा को राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है।

👉 गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है।

👉 गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

👉 राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

इस फेरबदल के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *