बड़ी खबर – मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तीन नए मंत्रियों को मिला विभाग

0
IMG-20250820-WA0152

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। सोमवार को शपथ लेने वाले तीनों नए मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

👉 श्री राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
👉 श्री गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मिला है।
👉 श्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मंत्रिमंडल में नए साथियों के जुड़ने से सरकार की कार्यशैली और अधिक गतिशील होगी। तीनों मंत्रियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *