राज्यपाल ने राजेश, खुशवंत, गजेंद्र को दिलाई मंत्री पद की शपथ
रायपुर।
राज्यपाल ने आज राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, विधायकगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मंत्रियों को जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।
