डिप्टी सीएम के घर के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारी महिला ने पी लिया फिनायल – मेकाहारा में भर्ती

0
IMG-20250822-WA0245

डिप्टी सीएम के घर के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारी महिला ने पी लिया फिनायल – मेकाहारा में भर्ती

रायपुर।
अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से राजधानी में धरना-प्रदर्शन कर रहे दिवंगत पंचायत शिक्षाक अनुकंपा संघ के आंदोलन ने आज खतरनाक मोड़ ले लिया। रविवार को डिप्टी सीएम के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला अश्वनी सोनवाने ने अचानक फिनायल पीने का प्रयास किया। महिला को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी महिलाएं पहले से ही पेट्रोल, डीजल और फिनायल की बोतलें लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थीं। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे सामूहिक आत्महत्या करने को मजबूर होंगी।

अनुकंपा नियुक्ति की मांग
अनुकंपा संघ के सदस्य मृत पंचायत शिक्षकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार के मुखिया के निधन के बाद परिजनों को रोज़गार की आवश्यकता है, लेकिन सरकार अब तक इस पर ठोस निर्णय नहीं ले सकी है।

BJP का वादा, प्रदर्शनकारियों का गुस्सा
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने के दो दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन कई महीने गुजर जाने के बाद भी समस्या जस की तस है।

अब आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे और भी कठोर कदम उठाने को बाध्य होंगे।

👉 राजधानी में हुए इस घटना ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस गंभीर स्थिति पर क्या फैसला लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *