साहू समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ गौरव, दानदाताओं का भी हुआ सम्मान

0
IMG-20250824-WA0241

रायपुर।

साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, ताकि वे अपने भविष्य की पढ़ाई और करियर में और आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम के दौरान समाज के दानदाताओं का भी शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि आईएएस सत्य नारायण राठौर सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मंच से बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि— “शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, मेहनत और लगन से आगे बढ़ें, समाज हमेशा आपके साथ खड़ा है।”समारोह में बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही।

वातावरण उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे अपनी प्रतिभा से न केवल परिवार और समाज बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।

👉 यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा और सहयोग की भावना को भी और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *