रायपुर पश्चिम में घंटों से ब्लैक आउट, आधा दर्जन इलाकों के लोग बेहाल – बिजली विभाग मौन

0
IMG-20250824-WA0349

रायपुर।

राजधानी के पश्चिम क्षेत्र के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर से अंधेरा पसरा हुआ है। दोपहर 3 बजे से कैलाशपुरी, पुजारी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, वीरभद्र नगर, मठपारा, दुधा मंदिर क्षेत्र और राधा स्वामी नगर जैसे आधा दर्जन इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप है। अचानक हुए इस ब्लैक आउट से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली गुल होने के बाद मोहल्लों के लोग आक्रोशित होकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों के पास समस्या का कोई ठोस जवाब नहीं है। कई घंटे बीतने के बावजूद विभाग यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आखिर बिजली कब तक बहाल होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बार-बार बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ रही है, लेकिन विभाग उदासीन है। गर्मी और उमस भरे मौसम में घंटों बिजली गायब रहने से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है।

फिलहाल लोग विभाग से स्पष्ट जवाब और शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो आक्रोश और बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *