वार्ड 1 और 2 में 9 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक परिसर सीलबंद

0
IMG-20250826-WA0013

नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की कार्रवाई, लाखों की बकाया संपत्ति कर वसूली के लिए अभियान तेज

रायपुर।

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन-8 राजस्व विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 1 और 2 के 9 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद कर दिया। ये सभी बकायादार विगत कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे थे।

डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम नोटिस जारी होने के बावजूद बकाया राशि जमा न करने पर निगम ने यह कदम उठाया।कार्रवाई आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेश तथा अपर आयुक्त राजस्व यू. एस. अग्रवाल और उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा के निर्देश पर की गई। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास के मार्गदर्शन में सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में टीम ने बकायादारों के परिसरों को सीलबंद किया।

सीलबंद परिसरों में वार्ड 1 के बकायादार

–प्रितम सिंह (₹5,07,308)अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार (₹2,16,428)कुलदीप सिंह/तेजेंद्र सिंह (₹1,36,971)हरवंश सिंह/महेन्द्र सिंह, सुरजीत कौर (₹4,33,396)वहीं वार्ड 2 के बकायादार –सतगुरु फर्नीचर (₹87,281)फैक्ट्री (₹11,233)संतोष शर्मा (₹43,001)विनोद सिंह (₹34,563)राजू साहू (सुपर बाजार) (₹1,41,069)नगर निगम राजस्व विभाग ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे तत्काल अपना बकाया संपत्ति कर अदा करें। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भुगतान न करने की स्थिति में सीलबंदी के साथ-साथ कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी।नगर निगम रायपुर ने बताया कि बकाया वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी बड़े बकायादार को बकाया छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *