सेल-भिलाई में महिला ठेका श्रमिकों के लिए ‘नई चेतना’ कार्यक्रम, अधिकारों और स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

0
IMG-20250826-WA0279

भिलाई।

भिलाई इस्पात संयंत्र के परियोजनाएँ विभाग में महिला ठेका श्रमिकों के लिए मानव संसाधन विभाग की पहल पर ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) उन्मेश भारद्वाज और मानस कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, वेतन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े नियमों की जानकारी देना था।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) शुभश्री प्रशान्त, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) नरेन्द्र इंगले, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) समायला अंसारी, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी राजेश मौर्य सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला ठेका श्रमिक मौजूद थीं।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि महिला कर्मियों के हितों की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संयंत्र में कार्यरत प्रत्येक महिला श्रमिक के लिए अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी रखना बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में शुभश्री प्रशान्त ने स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मार्गदर्शन दिया। समायला अंसारी ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी साझा की। वहीं राजेश मौर्य ने न्यूनतम वेतन, बोनस, पीएफ और ईएसआईसी जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा, अनुभूति फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती डिम्पल कौर ने महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला श्रमिकों को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *