भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया प्रक्षेपण यान परिसर तैयार

0
IMG-20250826-WA0351

श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने प्रक्षेपण अभियान को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) में नया रॉकेट लॉन्च पैड और सर्विस स्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

इस अत्याधुनिक लॉन्च पैड का उपयोग भविष्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं – जैसे गगनयान मानव मिशन, चंद्रयान-4, और आगामी अंतरिक्ष विज्ञान अभियानों के लिए किया जाएगा।नई संरचना में रॉकेट के असेंबली, ईंधन भरने और अंतिम तकनीकी जांच के लिए आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही, दो ऊँचे टावर लाइटनिंग प्रोटेक्शन सिस्टम के रूप में लगाए गए हैं, जो खराब मौसम और बिजली गिरने से रॉकेट की सुरक्षा करेंगे।विशेषज्ञों का कहना है कि यह संरचना भारत को भविष्य में भारी प्रक्षेपण यानों और मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों के लिए पूरी तरह सक्षम बनाएगी।

👉 ISRO के अनुसार, आने वाले महीनों में यहां से कई महत्वपूर्ण प्रक्षेपण किए जाएंगे, जिनमें गगनयान की अनक्रूड उड़ान भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *