अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250817-WA0268

– 27.58 ग्राम एमडीएमए समेत 20 लाख का माल जप्त

रायपुर.

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एण्टी क्राईम एंड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए (ड्रग्स), घटना में प्रयुक्त सोनेट कार, 85,300 रुपये नगद, तौल मशीन और पांच मोबाइल फोन सहित कुल 20 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ हर्ष आहूजा (23 वर्ष), निवासी कटोरा तालाब, रायपुर

2️⃣ मोनू विश्नोई (29 वर्ष), निवासी हिसार, हरियाणा

3️⃣ दीप धनोरिया (41 वर्ष), निवासी अंवति विहार, रायपुर

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोनू विश्नोई ने खुलासा किया कि वह दिल्ली से एमडीएमए लेकर रायपुर पहुंचा था और इसे स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था। इसमें एक महिला की संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाईयह कार्रवाई आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई।

एएसपी शहर लखन पटले, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह एवं सीएसपी कोतवाली केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में टीम ने देवेंद्र नगर ओव्हरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।पुलिस टीम का योगदानकार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक भावेश गौतम, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक दीपक पासवान, एण्टी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *