छत्तीसगढ़ के 7 राज्य सेवा अफसरों को मिला IPS अवॉर्ड, केंद्र सरकार ने जारी की सूची
रायपुर।
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी है। मंत्रालय ने साफ किया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर के IPS में उपलब्ध सात रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति दी जा रही है
जारी सूची में चयनित अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं
पंकज चंद्रा (जन्म 21 जून 1972)भावना पांडे (जन्म 11 नवम्बर 1974)
विमल कुमार बैस (जन्म 1 जुलाई 1968)हर्ष राठौर (जन्म 6 जुलाई 1971)वेदव्रत सिरमौर (जन्म 22 फरवरी 1972)
राजश्री मिश्रा (जन्म 19 जून 1970)
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (जन्म 8 जुलाई 1977
)इन अधिकारियों के IPS पद पर पदोन्नति से छत्तीसगढ़ कैडर की पुलिस सेवा को मजबूती मिलेगी। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब इनके लिए भारतीय पुलिस सेवा के उच्च दायित्वों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
