स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत महापौर व आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20250818-WA0056

रायपुर।

राजधानी को स्वच्छता रैंकिंग में और बेहतर मुकाम दिलाने नगर निगम ने कमर कस ली है।

महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।महापौर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य शासन समय-समय पर स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं बल्कि जनजागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना भी है। इसलिए सभी जोनों में समयसीमा के भीतर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जानकारी मुख्यालय स्थित स्वच्छ भारत मिशन शाखा को भेजना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि रायपुर शहर ने अब तक मिलेनियम सिटी श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान, गार्बेज फ्री सिटी हेतु 7 स्टार रैंक, और वॉटर प्लस श्रेणी में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा रायपुर को “मोस्ट प्रॉमिसिंग सिटी” की उपाधि भी मिली है। इस कारण केंद्र और राज्य शासन द्वारा रायपुर की स्वच्छता गतिविधियों की विशेष समीक्षा की जाती है और शहर से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की जाती है।महापौर ने साफ कहा कि रायपुर की यह उपलब्धि तभी बरकरार रह पाएगी, जब प्रत्येक जोन स्तर पर नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता गतिविधियों का प्रभावी ढंग से संचालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *