ऑपरेशन “निश्चय” : रायपुर रेंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

0
IMG-20250829-WA0289

5 जिलों में एक साथ दबिश, 100 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त

रायपुर।
नशे और अपराध के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने गुरुवार तड़के ऑपरेशन “NISCHAY” चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। सुबह 4 बजे शुरू हुए इस अभियान में 5 जिलों में एकसाथ 200 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 113 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।


🔹 क्या है ऑपरेशन “NISCHAY”?

N.I.S.C.H.A.Y का अर्थ है — Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society।
इसका मकसद है –

नशे पर नियंत्रण

अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई

युवाओं और समाज को सुरक्षित भविष्य देना


🔹 अभियान की बड़ी उपलब्धियां

250 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

100 आरोपी गिरफ्तार (NDPS – 70, आबकारी – 20, आर्म्स – 10)

31 फरार आरोपी वारंट तामिली में पकड़े गए

113 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


🔹 बड़ी जब्ती

गांजा – 16.042 किलो

हेरोइन – 13.06 ग्राम

नशीली दवाइयाँ – 842 कैप्सूल, 100 टैबलेट, 90 इंजेक्शन

शराब – 70.4 लीटर

हथियार – 10 से अधिक चाकू

अन्य – 5 मोबाइल, 1 स्कूटी


🔹 जिलावार कार्रवाई

धमतरी – 43 ठिकानों पर दबिश, 16 गिरफ्तार, 50 पर प्रतिबंधक कार्यवाही

रायपुर – 70 ठिकानों पर दबिश, 24 गिरफ्तार, 35 से अधिक व्यक्तियों पर कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा – 44 ठिकानों पर दबिश, 27 गिरफ्तार, 23 फरार आरोपी पकड़े गए

महासमुंद – 61 ठिकानों पर दबिश, 22 गिरफ्तार

गरियाबंद – 55 ठिकानों पर दबिश, 11 गिरफ्तार


🔹 पुलिस का संदेश

रायपुर रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अंतरजिला और अंतर्राज्यीय नेटवर्क को जड़ से खत्म करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
अभियान में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी और 143 टीमें शामिल थीं। पुलिस ने साफ कहा कि भविष्य में भी इस तरह की सघन और समन्वित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *