निगम का बुलडोजर फिर चला – डंगनिया, रोहिणीपुरम और लाखेनगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

0
IMG-20250829-WA0004

रायपुर।

नगर निगम की अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। आज निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन-5 नगर निवेश विभाग की टीम ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया।कार्रवाई के दौरान डंगनिया रोहिणीपुरम स्थित गायत्री हॉस्पिटल के पास बने अवैध निर्माण को हटाया गया। इसके साथ ही लाखेनगर क्षेत्र में भी अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

यह कार्रवाई जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में की गई। मौके पर सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके और उप अभियंता टिकेंद्र चंद्राकर भी मौजूद रहे।नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में कहीं भी नियम विरुद्ध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *