यात्रियों को बड़ी राहत : पटना-चर्लपल्लि स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 जनवरी 2026 तक बढ़ा

0
IMG-20250829-WA0030

रायपुर।

राष्ट्रीय त्यौहारों और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना–चर्लपल्लि–पटना के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 27 फेरों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस पहल से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।

नए शेड्यूल के अनुसार –गाड़ी संख्या 03253 पटना–चर्लपल्लि द्विसाप्ताहिक स्पेशल 01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी।विपरीत दिशा में 07255/07256 चर्लपल्लि–पटना स्पेशल 03 अक्टूबर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक हर बुधवार और शुक्रवार को परिचालित होगी।

इन ट्रेनों में कुल 24 कोच रहेंगे, जिनमें –02 एसएलआरडी06 जनरल12 स्लीपर02 एसी-III02 एसी-II कोच शामिल रहेंगे।

👉 रेलवे का यह कदम त्यौहार सीजन में यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *