रायपुर में 150 भवनों पर निगम ने लगवाए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम – 49.45 लाख की एफडीआर हुई राजसात

0
IMG-20250818-WA0056

रायपुर।
नगर पालिक निगम रायपुर ने वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। शासन के निर्देशों के अनुरूप 150 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में एक माह की अवधि में नगर निगम ने शहर के 703 भवनों पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण कराया।

जिन भवन स्वामियों ने नियमानुसार यह सिस्टम स्थापित नहीं किया था, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 150 प्रकरणों में जमा 49 लाख 45 हजार 560 रुपये की सुरक्षा निधि (एफडीआर) को राजसात कर सीधे भवनों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाया गया।

इसके साथ ही आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर शहर के सरकारी भवनों, स्कूलों, बाजारों, उद्यानों, सामुदायिक भवनों, गौठानों और मुक्तिधामों में भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 76 स्थानों पर यह कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष स्थलों पर कार्यवाही जारी है।

यह पूरा अभियान उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की दूरदर्शी सोच, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व और सचिव डॉ. बसवराजू एस की निरंतर समीक्षा व मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

नगर निगम रायपुर का यह प्रयास न केवल शहर में जल संरक्षण और जल आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का मजबूत उदाहरण भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *