श्रीगणेश पंडाल में स्वच्छता का संकल्प — आमजन और समिति पदाधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ

0
IMG-20250830-WA0002

रायपुर।

स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के तहत आज राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित श्रीगणेश पंडाल में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। यहां श्रीगणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नगर निगम की अपील पर सामूहिक स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 41 की पार्षद एवं नगर निगम महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष सरिता आकाश दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश और जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा तथा स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की देखरेख में हुए इस आयोजन में समिति पदाधिकारियों के साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा रायपुर बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गणेशोत्सव जैसे बड़े पर्व पर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची आराधना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *