स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान : निगम ने श्रीगणेश पंडालों में दिया स्वच्छता का संदेश

0
IMG-20250830-WA0014

रायपुर –

स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान (27 अगस्त से 9 सितम्बर 2025) के अंतर्गत रायपुर नगर निगम द्वारा विभिन्न जोनों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जोन 3 और जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों के श्रीगणेश पंडालों में पहुँचकर इको–फ्रेंडली गणेशोत्सव एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश दिया।

जोन 3 अंतर्गत झंडा चौक, पंडरी स्थित जय श्री जगन्नाथ गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं के बीच निगम अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपील की कि गणेशोत्सव के दौरान सूखा व गीला कचरा अलग–अलग डस्टबिन में रखा जाए, फूल–हार को अलग से संग्रहित कर खाद बनाने में सहयोग दिया जाए और पंडाल परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखा जाए।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप एवं जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।वहीं, जोन 9 क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के शीतला तालाब समीप श्रीगणेश पंडाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई अभियान चलाकर आमजनों को सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया। इस मौके पर वार्ड पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *