छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया सायकल रैली का भव्य आयोजन

0
IMG-20250831-WA0158

रायपुर।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सायकलोथान 2025 का भव्य आयोजन किया गया। सिविल लाइन आयकर विभाग कार्यालय से तेलीबांधा चौक तक आयोजित इस सायकल रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, युवा और आमजन शामिल हुए।

सायकल रैली का नेतृत्व नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निगम, आयकर विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सायकल चलाई और स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ शहर का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देश पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर, नगर निगम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला पंचायत रायपुर के सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन के निर्देशन में इस अवसर पर शहरभर में विविध सकारात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस भव्य सायकल रैली ने राजधानीवासियों को न केवल खेलों के प्रति जागरूक किया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *