आपत्तिजनक गणेश मूर्तियों पर बवाल
हिन्दू संगठनों ने SP को सौंपा ज्ञापन, तत्काल विसर्जन की मांग.
Raipur।
प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्तियों को विकृत स्वरूप में पंडालों में स्थापित किए जाने को लेकर हिन्दू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है।
आज दोपहर 12 बजे समस्त हिन्दू समाज के बैनर तले सनातनी बंधुओं का प्रतिनिधिमंडल SP महोदय से मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि ऐसी आपत्तिजनक मूर्तियों का तत्काल प्रभाव से विसर्जन कराया जाए और दोषी समितियों व मूर्तिकारों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
आक्रोश का कारण
👉 कई पंडालों में गणपति जी को हास्यजनक एवं विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया है।
👉 इससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई हैं।
👉 युवा वर्ग और बच्चों में भगवान गणेश के प्रति आस्था व विश्वास प्रभावित हो रहा है।
धर्म संसद आयोजक एवं श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने कहा —
“यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। विधर्मी ताकतें हिन्दू समितियों को मोहरा बनाकर हमारे आराध्य का अपमान करवा रही हैं। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।”
SP महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि ऐसी मूर्तियों का विसर्जन कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
