महिला उपसरपंच के पति की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर।
विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचेड़ा गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव की महिला उपसरपंच के पति हेमलाल की उसके ही परिचित पवन कुमार ने कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, हेमलाल और पवन कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी पवन ने सोमवार रात करीब 9 बजे हेमलाल पर सिर और गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
👉 ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं।
